biodatamaker

मुंबई में सड़कों पर भरा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (17:36 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में रातभर हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। अगले 5 दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल भारी वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है। 
 
मुंबई में भारी बारिश की वजह से सायन, चैंबूर, अंधेरी, कांदिवली आदि स्थानों पर पानी भर गया। दोपहर 3.15 बजे हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। मुंबई में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर में मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट और बुधवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 जुलाई तक देश के मध्य, पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मप्र, महाराष्ट्र और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।
 
वहीं, 7 और 8 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में भारी वर्षा, 6 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश, 4 से 8 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और 5 से 8 जुलाई के बीच पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तरी ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिम मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। इस वजह से देश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख