biodatamaker
✕

कई राज्यों में बाढ़ से हालात, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2023 (10:33 IST)
Weather Update : लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 
आईएमडी ने रविवार को ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर, क्योंझर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौध, बलांगीर और कंधमाल जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
 
महाराष्‍ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मुंबई में 1 अगस्त तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
 
जयपुर में बाढ़ से बुरे हालात : राजस्थान में राजधानी जयपुर (Jaipur) सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलधार बारिश (rain) के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश जबकि राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर व बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। 
 
तेलंगाना में 18 लोगों की मौत : तेलंगाना में बीते सप्ताह से हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार से बारिश कम होने के बावजूद वारंगल के कुछ हिस्सों में जलभराव जारी है। राज्य सरकार ने राहत शिविर स्थापित किए हैं और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव तथा पुनर्वास कार्य तेज कर दिया है। मंदिरों के शहर भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर शनिवार शाम 4 बजे 55.40 फुट था और यहां तीसरी और अंतिम चेतावनी लागू की गई थी। मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले 7 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है।
 
शिमला में बाढ़ से हालात : लगातार बारिश के कारण शिमला जिले के ननखरी और कोटगढ़ इलाकों की छह पंचायतों के कई घरों पर डूबने का खतरा मंडराने लगा है। कुल्लू जिले के अन्नी क्षेत्र में जाबन के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार रात को बादल फटने से देवरी खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते अलर्ट जारी करके आधी रात को नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।
 
अचानक आई बाढ़ से बगीचों को भी नुकसान पहुंचा और कई स्थानों की सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पानी के बहाव में बढ़ोतरी से कोटू नाले में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 2 अगस्त को और अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसने 4 अगस्त तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख