biodatamaker
✕

Weather Update : गर्मी के मौसम में बारिश ने किया हैरान, लोगों ने पूछा सवाल

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2023 (14:11 IST)
Weather Update: गर्मी के मौसम में पिछले कई दिनों हो रही बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत 18 राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं अप्रैल में जम्मू कश्‍मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। कई लोगों ने अप्रैल में ऐसी बारिश का नजारा कभी नहीं दखा था। मौसम परिवर्तन पर लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। लोग आपस पूछ रहे हैं कि इस बार गर्मी क्यों नहीं आई।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी गुजरात, लक्षद्वीप और उत्तराखंड, रायलसीमा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के ऊपर कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
 
महाराष्‍ट्र में बेमौसम बारिश से 25 की मौत : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में अप्रैल के दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि संबंधी घटनाओं में करीब 25 लोगों की मौत हो गई। मराठवाड़ा के 8 जिलों में बेमौसम बारिश से 30,305.30 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है और इनमें से 20,329.65 हेक्टेयर या करीब 67 प्रतिशत जमीन में लगी फसल बर्बाद हो गई है। 23 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 123 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।
 
मध्यप्रदेश में तेज बारिश : राजस्थान के समीप बने पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण और पश्चिमी मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल और इंदौर में आज सुबह भी तेज बारिश हुई। सिवनी में सर्वाधिक 57.2 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई।

इसके अलावा छिंदवाड़ा में 35.5 मिमी, जबलपुर में 31.7 मिमी, नरसिंहपुर में 31.7 मिमी, नरसिंहपुर में 24 मिमी, मंडला में 16.4 मिमी, इंदौर में 15.5 मिमी, बैतूल में 13.6 मिमी, उज्जैन में 9.6 मिमी बारिश हुई। विभाग ने अगले 24 से 48 घटों के बीच प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जतायी है। इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक,  तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष पूर्वोत्तर, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और झारखंड में कुछ स्थानों पर तथा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ केमिकल टैंकर पहुंचा पोर्ट, सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

यूपी में रूल ऑफ माफिया मिटाकर स्थापित किया रूल ऑफ लॉ : CM योगी

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- उन्होंने दिए माफिया, हमने दिए मेडिकल कॉलेज

अगला लेख