biodatamaker

बंगाल से बिहार तक कई राज्यों में चली लू, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated: रविवार, 28 अप्रैल 2024 (09:44 IST)
weather update : बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश से उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
 
मौसम विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।
 
30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।
 
 
राजस्थान में क्या है मौसम का हाल :  एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 5 से 6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।
 
एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

अगला लेख