Hanuman Chalisa

weather update : यूपी समेत 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (11:15 IST)
weather update India: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
 
हिमाचल में 26 तक बारिश : मौसम विज्ञान कार्यालय ने चंबा और मंडी जिलों के जल संग्रह क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है और 26 अगस्त तक यहां बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हो सकती है, अचानक आई बाढ़ से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है जिससे खड़ी फसलों, फलदायी वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अधिकारियों से उन लोगों के लिए घरों का निर्माण करने को कहा है जिनके घर राज्य में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 
दिल्ली में गर्मी : राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। अगस्त महीना खत्म होने को है और गर्मी मई-जून का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 साल बाद सोमवार को अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा। 22 अगस्त और 23 अगस्त को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष जितनी वर्षा अब तक हुई है वह पूरे साल होने वाली अनुमानित कुल 774 मिलीमीटर बारिश के बराबर है। हालांकि अगस्त में सबसे कम वर्षा हुई। इस महीने हुई बारिश सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।
 
 
यूपी में गर्मी से राहत : उत्तर प्रदेश में सोमवार को रिमझिम बारिश की वजह से गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। लखनऊ समेत राज्य के 43 जिलों में अगले 2 दिन अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
 
पिछले 24 घंटों में यहां गिरा पानी : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मध्य प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

'सड़क पर खड़ा होना कब से अपराध हो गया?' मुंबई छात्र प्रदर्शन में हिरासत के बाद अभिनेत्री आयशा खान का छलका दर्द

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में भारी हंगामे से नहीं चली संसद, विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

अगला लेख