Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र से गुजरात तक भारी बारिश, उफान पर नदियां, कई स्‍थानों पर बाढ़ से हालात

Updated: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (08:59 IST)
Weather Update : महाराष्‍ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। कई स्थानों पर बांध के गेट खोलने से बाढ़ से हालात बने हुए हैं। इस वजह से लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
गुजरात में बाढ़ जैसे हालात : गुजरात के कई तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए और निचले इलाकों से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जूनागढ़ के मेंदर्दा तालुका में 12 घंटे में 331 मिमी बारिश दर्ज की गई। पोरबंदर, नवसारी और वलसाड 
 
सहित अन्य जिलों में दिन में भारी बारिश हुई, जिसके कारण प्रशासन को प्रभावित लोगों के लिए बचाव और राहत अभियान शुरू करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
 
हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ऊना, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। राज्य आपात परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि बुधवार सुबह राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 368 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। इनमें मंडी जिले की 173 और निकटवर्ती कुल्लू जिले की 126 सड़कें शामिल हैं। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 24 से 26 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’अलर्ट जारी किया है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 अगस्त को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
 
क्या है महाराष्‍ट्र का हाल : महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार को पुणे शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नासिक जिले में भारी बारिश के बाद जलाशय भर गए हैं। जलग्रहण क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा के कारण छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित जयकवाडी बांध में जल भंडार 95 प्रतिशत से अधिक हो गया है। सिंचाई अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जयकवाडी मराठवाड़ा का सबसे बड़ा बांध है। गढ़चिरौली जिले में लगातार बारिश और बाढ़ से रास्ते अवरुद्ध हो जाने के बीच एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य में बारिश, बाढ़ की वजह से 20.12 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल प्रभावित हुई है।
 
कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा : कर्नाटक के धारवाड़, गडग, दावणगेरे, हावेरी और उत्तर कन्नड़ में बुधवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा, सड़क संपर्क बाधित हुआ और एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा जबकि प्रमुख जलाशय पूरी क्षमता के करीब पहुंच गए हैं।  महाराष्ट्र से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नारायणपुर जलाशय से 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, शीलहल्ली पुल डूब गया, जिससे सड़क संपर्क टूट गया जबकि नदी किनारे बसे गांवों पर अब ‘बाढ़ का खतरा’मंडरा रहा है। आईएमडी ने अगले सात दिनों में कर्नाटक में व्यापक वर्षा का अनुमान जताया है।
 
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, भूस्खलन :  जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण कई नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ गई है, साथ ही कुछ जगहों पर भूस्खलन और यातायात बाधित होने की भी सूचना है। बारिश के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, मुगल रोड अवरुद्ध हो गया है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। जम्मू, रियासी, सांबा और कठुआ जिलों में चिनाब, तवी, उझ और बसंतर सहित नदियां और नालों में तेज बहाव है, जिससे निचले इलाकों और बस्तियों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश के बाद रामबन जिले के पांच इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

अगला लेख