Hanuman Chalisa

Weather Update : आगे बढ़ा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (08:44 IST)
पुणे। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में, पूरा कच्छ, राजस्थान के कुछ और हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को आगे बढ़ा। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, राजस्‍थान, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कुछ राज्‍यों के अधिकांश शहरों में रविवार को मौसम खराब रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में, दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ने का अनुमान है।
 
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अति सक्रिय रहा जबकि हरियाणा और पंजाब में मानसून कमजोर रहा।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।
 
असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और केरल में कई स्थानों के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख