biodatamaker

उत्तर भारत में बिछी कोहरे की चादर, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (09:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
 
हिमालय से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर जारी रहेगी।

दिल्ली में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड। आज न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंचने का अनुसान। औरेया, उन्नाव,  कासगंज, अलीगढ़, फिरोजाबाद और नोएडा समेत उत्तरप्रदेश के कई शहर घने कोहरे की चपेट में दिखाई दे रहे हैं।

कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे की वजह से 1 यात्री की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

IMD के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि लंबे समय तक कोहरे के संपर्क में रहने से गले में खराश, खांसी और अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इससे आंखों में जलन या संक्रमण भी हो सकता है। उसने यात्रियों को लंबा सफर करने पर पानी तथा दवा जैसे जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी।
 
मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में अंडमान- निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार हल्की से भारी बारिश की संभावना है। तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट भी पर हल्की बारिश हो सकती है। रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख