Hanuman Chalisa

Weather Update : 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 पार

Updated: रविवार, 20 अप्रैल 2025 (08:57 IST)
Weather Update : उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से देश के अधिकांश राज्यों में शनिवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंधड़, गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इधर मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के 26 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम झारखंड एवं उत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर ऊपरी और निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र से उत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इससे 20 राज्यों में बारिश की संभावना है। 
 
क्या है दिल्ली का हाल : दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का स्तर 60 से 43 प्रतिशत के बीच रहा। 
 
मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
 
कश्मीर में उड़ानें रद्द : कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शनिवार को नए सिरे से हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों सहित घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। हिमपात और खराब मौसम के कारण अधिकारियों ने तुलैल में आठवीं कक्षा तक और गुरेज में पांचवीं कक्षा तक के स्कूल को बंद कर दिए रियासी जिले के एक सुदूर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर छह उड़ानें रद्द कर दी गईं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार शाम तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात, छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा, तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को सामान्यतः बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
 
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी : मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शिवपुरी में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से यहां लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े पड़े। नर्मदापुरम, खजुराहो, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 26 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विभाग ने दमोह, सागर, सीधी, शिवपुरी, गुना और रतलाम में लू का अलर्ट जारी किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख