Hanuman Chalisa

Weather Update : मई में जुलाई जैसी बारिश, मौसम विभाग का 11 राज्यों में अलर्ट

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (07:51 IST)
Weather Update India : गर्मी के मौसम में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowfall) और मैदानी राज्यों में बारिश (rain) का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मई में जुलाई-अगस्त जैसी बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, बिहार और में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 3 मई तक 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में में बारिश की चेतावनी दी है।
 
पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बारिश हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
 
चारधाम यात्रा पर रोक : उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। सोमवार को राज्य में भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।
 
दिल्ली में सड़कों पर भरा पानी : दिल्ली में भारी बारिश हुई, सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय लेना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे कई हिस्सों में यातायात की गति धीमी हो गई। मूसलाधार बारिश से शहर का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के औसत से 13 डिग्री कम है। यह 13 वर्षों में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन था। साथ ही लगातार दूसरा दिन था जब अधिकतम तापमान गर्मी के मौसम में सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरी : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 28 वर्षीय 1 व्यक्ति की मौत हो गई। नोएडा में तेज बारिश के बीच एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल हो गए।
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख