Hanuman Chalisa
✕

गर्मी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओले भी गिरे, फसल बचाने के लिए क्या करें किसान?

Updated: रविवार, 19 मार्च 2023 (08:50 IST)
गर्मी के मौसम में शनिवार को भी उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में बारिश, आंधी और ओलों ने किसानों की परीक्षा ली। बारिश की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च से एक बार फिर पारा चढ़ेगा।
 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में भी पानी गिरा। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है।
 
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। 10 बजे के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान लुढ़कर 25.3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 18.2 डिग्री दर्ज हुआ।
 
मौसम विभाग की किसानों को सलाह : अगले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश के किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं और अन्य रबी फसलों की कटाई फिलहाल टाल दें। यदि पहले से ही कटाई हो चुकी है, तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें। किसानों को फसल पौधे को गिरने से बचाने के लिए गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करने को भी कहा गया है।
 
आईएमडी ने किसानों को कुछ राज्यों में सरसों और चना जैसी फसलों की जल्द से जल्द कटाई करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर संग्रहीत करने की सलाह दी है। बारिश से बचाने के लिए अंगूर के गुच्छों पर ‘स्कर्टिंग बैग’ (ढंकने वाले बैग) या एल्यूमीनियम-परत वाले कागज का उपयोग करें। बागों की रक्षा के लिए ओला जाल का उपयोग करें।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने कहा 19 मार्च को मध्य, पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में भारी बारिश की संभावना जताई है। 20 मार्च तक कई राज्यों में आंधी, बिजली और तेजा हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
 
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बिजली, ओलों, तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta  

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख