ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में पारा 40 डिग्री पार, कई राज्य में बारिश के आसार

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (13:20 IST)
weather update 16 april : जम्मू कश्मीर से लेकर मध्यप्रदेश और ओडिशा से लेकर केरल तक देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ। हालांकि कई स्थानों पर इन दिनों भीषण गर्मी भी पड़ रही।  

ALSO READ: monsoon Update : देश में इस साल होगी झमाझम बारिश, ला नीना के प्रभाव से बेहतर रहेगा मानसून, IMD ने दी जानकारी
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई। हरियाणा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। तटीय ओडिशा और कोंकण के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।
 
मध्यप्रदेश में पारा 40 डिग्री पार : सोमवार को इंदौर, जबलपुर, रतलाम, सिवनी, सीहोर और बैतूल में बारिश हुई, जबकि खजुराहो, धार, सतना और रतलाम में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इंदौर में आज भी बादल छाएंगे और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। खरगोन, खंडवा, बड़वानी सहित कई जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा और पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
 
दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान, क्या 28 साल बाद फिर क्या बारिश बनेगी खलनायक?
जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम : आईएमडी श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्ताक अहमद के अनुसार, आज रात तक बारिश की संभावना है और 18 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना के साथ मौसम में बादल छाए रहेंगे। डोडा और किश्तवाड़ जिले में 18 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। 19 अप्रैल को इन दोनों जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
 
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम : स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत 18 से 21 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख