Hanuman Chalisa

weather update : मध्यप्रदेश से मानसून लौटा, बारिश नहीं, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (08:17 IST)
weather update : मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से मानसून लौटने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना और अगले दो दिनों में इसके उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ने की उम्मीद है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल आदि राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।  
 
मध्यप्रदेश में अधिकांश जिलों से मानसून लौटने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम और मंदसौर समेत कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। राज्य में बुधवार को मौसम खुलने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। बारिश के चलते सोयाबीन और उड़द की फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।
 
पूर्वी राजस्थान में बारिश : राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई जगह सोमवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सबसे अधिक 47 मिलीमीटर बारिश डूंगला (चित्तौडगढ़) में दर्ज की गई। सर्वाधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया।
 
तमिलनाडु में स्कूल बंद : क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई ने तमिलनाडु में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 15 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साथ ही आईटी कंपनियों को यह परामर्श जारी करने को कहा है कि वे अपने कर्मचारियों को 15 से 18 अक्टूबर तक घर से काम करने की अनुमति दें। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा प्रतिक्रिया बल को प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में तैनात करने के निर्देश।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख