Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फिर बारिश, गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Updated: बुधवार, 15 मार्च 2023 (07:48 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने मार्च के अंत में देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है।
 
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में बुधवार के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
मंगलवार को पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और कोंकण और गोवा के 1 या 2 इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक सामान्य से काफी ऊपर रहा है।
 
आईएमडी ने बताया कि बुधवार को पूर्वी एवं मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों एवं पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और झारखंड में बारिश की संभावना।
 
गर्मी को लेकर IMD की चेतावनी : आईएमडी ने गर्मियों के असर को कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में बताया कि मार्च के अंत में सिंधु-गंगा के मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है।
 
कैबिनेट सचिव ने रेखांकित किया कि चूंकि तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख