Hanuman Chalisa
✕

इंदौर, भोपाल में रातभर हु्ई बारिश, मध्यप्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (11:40 IST)
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और उत्तरी कोंकण और गोवा में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी बारिश से तरबतर हुए। 
 
मध्यप्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट : भोपाल, इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में रातभर से बारिश का दौर जारी। रीवा, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर एवं शहडोल संभाग के जिलों के अधिकांश स्थानों पर, सागर, भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
 
महाराष्‍ट्र में भारी बारिश : महाराष्ट्र में बुधवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में 22 सितंबर तक भारी बारिश होगी।
 
दिल्ली में मौसम सुहावना : दिल्ली में बुधवार को मौसम सुहाना रहा और आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आज शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख