dharma sangrah
✕

Weather Update : जम्मू के 5 जिलों में फट सकते हैं बादल, क्या है मध्यप्रदेश में बारिश का हाल?

Updated: रविवार, 13 जुलाई 2025 (10:06 IST)
Weather Update : जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने आज जम्मू संभाग के पांच जिलों में बादल फटने और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी आज कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 
 
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार से मौसम में फिर बदलाव आएगा। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। एक द्रोणिका उत्तरी हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है।   
 
मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना : मध्य प्रदेश में सतना, खजुराहो, रीवा, सीधी, सागर, रायसेन, भोपाल और चित्रकूट में शनिवार को भी तेज बारिश हुई। रीवा में पिछले कई घंटों से हो रही तेज बारिश की वजह से बाढ़ से हालात बने हुए हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में रविवार को भी भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 जिलों में भारी बारिश और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
 
राजस्थान में बारिश का दौर जारी : राजस्थान में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी दो सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने तथा औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में भी आगामी एक सप्ताह में मानसून सक्रिय रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
 
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट :  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों के लिए 13 जुलाई को और पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा में 15 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को बादल छाए रहे और बारिश हुई। दिल्ली की मानक मौसम वेधशाला सफदरजंग में शाम 5.30 बजे तक 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश हुई, लोधी रोड में 12 मिमी और प्रगति मैदान में इसी अवधि में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को मिली जान से मारने की धमकी, AAP विधायक के पास आया 7 करोड़ की रंगदारी का फोन

सैम पित्रोदा ने कर डाली PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मेरे गुजराती मित्र बहुत आत्मीय और दयालु हैं'

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

अगला लेख