sundarkand

Weather update : गुजरात में लगातार तीसरे दिन जमकर बरसे बादल, जानिए आज कैसा रहेगा देश में मौसम...

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (09:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम अब ठंडा हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से बने घने बादल दिनभर छाए रहेंगे। अगले 3 से 4 दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। लगातार तीसरे दिन गुजरात में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। आनन-फानन में 1000 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाके से बाहर निकाला गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-11 जुलाई को भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में 25 जून को ही मानूसन की दस्तक के बावजूद यहां झमाझम बारिश नहीं हुई। आज मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सुबह से बने घने बादल दिनभर छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को तेज हवा के साथ मानसून की रिमझिम फुहारों ने उमसभरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हुई।

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गुजरात में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। आनन-फानन में 1000 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाके से बाहर निकाला गया। बाढ़ प्रभावित असम में भी बारिश हुई। असम के धेमाजी जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के कारण पूरे राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।

महाराष्ट्र में अगले दिन रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है। नवी मुंबई के जुईनगर में भीषण बारिश की वजह से जलजमाव का संकट पैदा हो गया। हरियाणा और पंजाब में मौसम सुहावना बना रहा, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश हुई, वहीं हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखी गई। हरियाणा और पंजाब में मौसम की स्थिति सामान्य रही।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई और 10-11 जुलाई को भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 9 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अगला लेख