suvichar
✕

Weather Update : पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री मानसून की बारिश, 8 राज्यों में 2 दिन और चलेगी लू

Updated: रविवार, 12 जून 2022 (09:08 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। हालांकि 8 राज्यों में 2 दिन और लू का प्रकोप जारी रहेगा।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, केरल के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच चुका है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और गोवा और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कर्नाटक तट के साथ कोंकण और गोवा में एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इन मौसम मापदंडों ने मुंबई सहित कोंकण और गोवा के साथ-साथ कर्नाटक तट के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा दिया है।
 
पश्चिमोत्तर भारत में 13 जून तक चलेगी लू : पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भी लू चली, हालांकि इससे प्रभावित क्षेत्र के आकार में मामूली कमी आई है। आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप दो दिन तक जारी रहेगा।
 
राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को लू की स्थिति बनी रही और बांदा (उत्तर प्रदेश) 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
 
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी : राजस्थान में तेज गर्मी का दौर शनिवार को भी जारी रहा और प्रदेश में धौलपुर सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में रविवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है जबकि बीकानेर संभाग अभी लू की चपेट में रहेगा।
 
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अलवर, करौली, चुरू और गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.8, 45.5, 44.9 और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अन्य स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री से नीचे रहा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख