suvichar
✕

मौसम अपडेट : केंद्र ने दी पांच राज्यों को ‘अचानक से बाढ़’ आने की चेतावनी

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (22:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पश्चिमी तट पर स्थित पांच राज्यों - केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात को आज आगाह किया कि इस हफ्ते होने वाली भारी बारिश के कारण ‘अचानक से बाढ़’ आ सकती है और पश्चिमी घाट से निकलने वाली नदियों का जलस्तर काफी बढ़ सकता है।


जल संसाधन मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा कि मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक सात से 12 जून के बीच कुछ जगहों पर 'भारी से भीषण बारिश’ और कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र के दूरदराज के इलाकों में ‘अति भीषण बारिश’ हो सकती है।

कल तटीय कर्नाटक में और नौ से 11 जून के बीच पूरे राज्य में जबकि नौ से 10 जून के बीच केरल में दूरदराज के इलाकों में ‘भारी से भीषण बारिश’ हो सकती है। इसमें कहा गया कि तापी एवं तादरी के बीच नदी के बेसिन में, गोदावरी एवं पश्चिम तट के पास उसकी सहायक नदियों, कृष्णा एवं पश्चिम तट के पास उसकी सहायक नदियों, कावेरी एवं पश्चिम तट के पास उसकी सहायक नदियों और तादरी एवं कन्याकुमारी के बीच नदियों में जल स्तर बढ़ सकता है।

मुंबई में भीषण बारिश के पूर्वानुमान और दक्षिणपश्चिम मानसून के कारण ज्वारीय लहरों के आगे बढ़ने के साथ महानगर के कुछ इलाकों के जलमग्न होने की आशंका है। परामर्श में चेतावनी दी गई कि ‘बारिश के पूर्वानुमान के साथ पश्चिमी घाट से निकलने वाली और अरब सागर में मिलने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ सकते हैं। चूंकि अधिकतर नदियां सूखी पड़ी हैं, नदी की तलहटी में गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी ऐहतियाती उपाय किए जा सकते हैं क्योंकि (जल) प्रवाह में वृद्धि से अचानक लोग एवं सामान डूब सकते हैं।’(भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

अगला लेख