Hanuman Chalisa
✕

गुजरात तट से नहीं टकराएगा Cyclone Biparjoy, 25 राज्यों में बारिश, कहां चलेगी लू

Updated: रविवार, 11 जून 2023 (09:13 IST)
Weather Update : अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर पूर्व भारत को कवर कर सकता है। इधर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) 6 किम प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में यह और गंभीर रूप ले सकता है। इधर मानसून भी आगे बढ़ गया है और यह 24 घंटों में उत्तर पूर्व भारत को कवर कर सकता है। आज देश के 25 राज्यों में बारिश की संभावना है जबकि 7 राज्यों में लू चल सकती है।
 
गुजरात तट से नहीं टकराएगा बिपरजॉय : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 12 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है, लेकिन इसके गुजरात तट से टकराने का अनुमान नहीं है।
 
चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है, लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।
 
राजस्थान में दिखेगा बिपरजॉय का असर : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अति भीषण चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके 16 जून को सुबह के समय तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप पाकिस्तान तट की ओर पहुंचने की प्रबल संभावना है। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 
इसके अनुसार उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से 14-15 जून को राज्‍य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 
 
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा और आंध्र प्रदेश में भी बरसात हुई।
 
बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। इस वजह से यहां लू का असर भी दिखाई दे रहा है। 
 
आज कैसा रहेगा मौसम : स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।
 
बिहार के कुछ हिस्सों में हीट-वेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति संभव है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हीट-वेव की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख