dharma sangrah

Weather Prediction : दिल्‍ली में कमजोर हुआ मानसून, इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (09:38 IST)
नई दिल्‍ली। देशभर में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने के साथ ही मानसून कमजोर चल रहा है। 29 जून से बारिश की उम्मीद जताई है। मानसून की शुरुआत में शनिवार को पश्चिमी तट के कुछ स्थानों को छोड़कर पूरे भारत में मध्यम से भारी वर्षा हुई। अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में 25 जून को दस्तक देने के साथ ही मानसून कमजोर चल रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से बारिश की उम्मीद जताई है। मानसून की शुरुआत में शनिवार को पश्चिमी तट के कुछ स्थानों को छोड़कर पूरे भारत में मध्यम से भारी वर्षा हुई। अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है।

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हरियाणा, दक्षिणी गुजरात, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान में आगामी तीन दिन में कहीं-कहीं केवल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद 30 जून को मानसून फिर जोर पकड़ेगा और कोटा व उदयपुर में भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में इसमें दो और लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ का पानी राज्य के 21 जिलों में प्रवेश कर चुका है, जिससे 4.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान तीन जिले में 261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इधर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने के कारण भारी वर्षा दर्ज की गई है। ऐसे में दो दिन पहले हुए भारी वज्रपात के बाद यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी कोंकण गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी गुजरात और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख