dharma sangrah
✕

Weather Prediction : बर्फीली हवाएं बरपाएंगी कहर, बारिश भी कर सकती है परेशान

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (10:54 IST)
पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने का असर राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा देश के कई अन्‍य राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक 6 डिगी तक पहुंच जाएगा। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी होगी।
 
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश में और बर्फबारी में कुछ कमी आ सकती है। फिलहाल वैष्णोदेवी, श्रीनगर और लेह समेत इन राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात होगा। 
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण पंजाब और हरियाणा के ज़्यादातर शहरों में दिन में तापमान गिरेगा, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
 
पूर्वी भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। यहां हिमाचल से बिहार तक बने ट्रफ के कारण ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
 
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मुंबई, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कोंकण और मध्य भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इन भागों में जबलपुर, नागपुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर जैसे कई शहरों में ओले भी गिर सकते हैं।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख