Hanuman Chalisa

Weather Prediction : दिल्ली में दिसंबर की सर्दी 1901 के बाद दूसरी बार सबसे सर्द होने जा रही

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (01:19 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी भारत में गुरुवार को कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसंबर की सर्दी का यह आलम है कि यह 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है, जब साल का आखिरी महीना इतना सर्द रहा हो। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान और भी गिर सकता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में लगातार 13वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था, जब ऐसे लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी।
 
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है। दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।
 
अधिकारी ने कहा, अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
 
राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा है। शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं।

राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, हल्वारा, आदमपुर, पठानकोट, अमृतसर में क्रमश: 4.5, 6.6, 6.4, 5.8, 6.8, 6.4 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों ही राज्यों में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में बर्फ से ढके पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम और कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
 
जम्मू के रियासी जिले में कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान डोडा जिले का भदरवाह था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 
 
हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इस साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले दिन ताजा बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

CM योगी का आगरा दौरा, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 36 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

अगला लेख