Daily Horoscope
✕

उत्तर भारत को बारिश और बाढ़ से राहत, थमी मानसून की रफ्तार

Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (12:37 IST)
Weather Update : उत्तर भारत को मंगलवार को बारिश और बाढ़ से राहत मिलती दिखाई दे रही है। दिल्ली में यमुना आज खतरे के निशान से नीचे है वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अब 15 सितंबर तक देश में मानसून की रफ्तार थमने के आसार है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, मानसून की बरसात को फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण ही बनाए रखेगा। यह सिस्टम अगले 4–5 दिन तक वहीं घूमता रहेगा और 12–13 सितंबर को कमजोर रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। लेकिन इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम स्तर की व्यापक बारिश होगी।
 
पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। 4.34 लाख एकड़ क्षेत्र में फसले भी बर्बाद हो गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से हालात खराब बने हुए हैं और कई सड़कें बंद हैं। हरिद्वार में सोमवार को टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
 
हिमाचल में कैसा है मौसम : हिमाचल प्रदेश में चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर सोमवार को यातायात बहाल हो गया। यह मार्ग पिछले 14 दिनों से बंद था। शिमला में खराब मौसम के चलते हवाई सेवाएं ठप रहीं। सोमवार शाम तक प्रदेश में तीन एनएच सहित 744 सड़कें, 959 बिजली ट्रांसफार्मर और 472 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
 
क्या है राजस्थान का हाल : राजस्थान के भरतपुर के दीग इलाके में भारी बारिश के कारण एक घर के गिर जाने से भाई-बहन की मौत हो गई। परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में एक सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा ढह गया। हालांकि हादसे में किसी छात्र के घायल होने की कोई खबर नही है। मौसम विभाग ने जलोर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी दी है।
 
मध्यप्रदेश से लौट रहा है मानसून : मध्यप्रदेश में मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक मानसून यहां से पूरी तरह विदाई ले लेगा। सोमवार को राज्य के 11 जिलों में हल्की बारिश हुई। मजबूत सिस्टम के अभाव में राज्य में फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख