dharma sangrah
✕

weather prediction : अगले एक हफ्ते तक देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (11:43 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है। श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।
ALSO READ: बर्फबारी से हिमाचल में फिर चमकी ठंड, जानिए शेष भारत में कैसा रहा मौसम...
आने वाले हफ्तों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कोई प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर नहीं आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
 
मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय धुंध और मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हो जाएंगी। इससे दिल्ली प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।
 
स्काईमेट वेबसाइट के मुताबिक उत्तरप्रदेश में 24 दिसंबर तक बारिश होगी। राज्य में 1-2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 25 दिसंबर को तापमानों में गिरावट होगी। सुबह ठंडी रहेगी।
 
स्काईमेट के अनुसार 26 दिसंबर तक बारिश की गतिविधियां मध्यप्रदेश पर जारी रहेंगी। भोपाल से लेकर गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, सतना, दमोह, उज्जैन, पन्ना, रीवा, सीधी, होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल सहित कई शहरों में वर्षा हो सकती है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख