Daily Horoscope
✕

EVMHacking : चुनाव आयोग ने EVM को बताया बेहद सुरक्षित

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (22:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय साइबर विशेषज्ञ के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) हैक किए जा सकने का दावा करने के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि वे अपनी मशीनों की पुख्ता प्रकृति के बारे में अनुभवजनित तथ्यों पर पूरी तरह कायम है और वह इस बात पर विचार कर रहा है कि मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और क्या कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
अमेरिका में राजनीतिक शरण मांग रहे भारतीय मूल के साइबर विशेषज्ञ ने सोमवार को दावा किया कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम के जरिए ‘धांधली’ की गई थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है।
 
स्काइप के जरिए लंदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैयद शुजा ने कहा कि वे 2014 में भारत से भाग गए थे क्योंकि अपनी टीम के कुछ सदस्यों की हत्या के बाद देश में उन्हें अपनी जान को खतरा था।
 
चुनाव आयोग ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वह इस दुर्भावना से प्रेरित बहस का हिस्सा बनने को लेकर सावधान है और वह भारतीय चुनावों में इस्तेमाल होने वाले ईसीआई के ईवीएम की पुख्ता प्रकृति के अनुभवजनित तथ्यों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है। 
 
आयोग ने एक बयान में कहा कि इस बात पर अलग से विचार किया जा रहा है कि मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। 
 
आयोग ने एक बार फिर से दोहराया कि उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ईवीएम का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) बेहद कड़ी निगरानी और सुरक्षा दशाओं में करते हैं।
 
आयोग ने कहा कि 2010 में गठित जाने-माने तकनीकी विशेषज्ञों की समिति की निगरानी में सभी चरणों में कठोर मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन पर बारीक नजर रखी जाती है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख