dharma sangrah
✕

डेरा समर्थकों का उत्पात, हिंसा और आगजनी

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (16:41 IST)
चंडीगढ़। साध्वी के साथ दुष्कर्म के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां सजा सुनाने के बाद उनके समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने पंजाब के दो स्टेशनों पर आगजनी और तोड़फोड़ की। 
 
हालांकि हिरासत से राम रहीम ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और घर लौट जाने की अपील की है, लेकिन समर्थकों ने आशंका अनुरूप अलग अलग इलाकों में उत्पात शुरू कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला में अदालत के फैसले के बाद गुस्साई भीड़ ने अदालत पर ही हमला बोल दिया और पुलिस पर पथराव किया। 100 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़ और आगजनी की गई। हिंसा के जवाब में पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई। हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई।  
 
एक जानकारी के मुताबिक समर्थकों ने पंजाब के दो स्टेशनों पर आग लगा दी़, जिनमें से एक का नाम मलोट और दूसरे स्टेशन का नाम बल्लूआणा मनसा बताया जा रहा है। इसके साथ ही मीडिया को दो वैन भी आग के हवाले कर दी गई। हालांकि पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि डेरा समर्थकों की हिंसा में दो मीडियाकर्मियों के घायल होने की खबर है। 
 
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में हिंसा : फैसले के बाद राम रहीम समर्थकों ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को अपनी हिंसा की चपेट में ले लिया है। इस बीच, पंजाब के तीन शहरों भटिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंचकुला में अदालत के बाहर भी बाबा के समर्थकों ने पथराव किया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख