Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश के खरगोन में दूसरे दिन भी हिंसा, गुजरात के हिम्मतनगर में भी पथराव

Updated: मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (09:59 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के खरगोन और गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों ने सोमवार को भी एक दूसरे पर पथराव किया किया।
 
मध्यप्रदेश के खरगोन में सोमवार को भी हिंसक घटनाएं हुई। 2 इलाकों में उपद्रवियों ने पथराव किया। 10 वाहनों में आग लगा दी गई। दहशत की वजह से 100 से ज्यादा परिवारों ने खरगोन के बाहर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली। पुलिस ने इस मामले में 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने 50 से ज्यादा गुंडों के मकान भी ढहा दिए गए।
 
गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में दो अलग-अलग समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ वीडियो में कुछ लोगों को दूसरे इलाके में पेट्रोल बम फेंकते देखा जा सकता है। साबरकांठा पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को वंजारावास इलाके में हुई।

ALSO READ: रामनवमी पर देशभर में कहां-कहां फैली हिंसा, जानिए अब कैसे हैं हालात
पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार वघेला के अनुसार, यह मामूली हिंसा की घटना थी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। वघेला ने कहा कि हिंसा की सूचना मिलने पर हम घटनास्थल के लिए रवाना हुए और हालात को काबू किया। हमने घटनास्थल से 4 लोगों को हिरासत में लिया है। यह मामूली हिंसा की घटना थी और हालात को जल्द ही काबू कर लिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई स्थानों पर रामनवमी पर सांप्रदायिक घटनाओं की खबरें सामने आई थी। हालांकि राज्य सरकारों ने इन घटनाओं पर सख्त रूख अपनाया है। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख