dharma sangrah

कोठारी के ठिकानों पर ईडी के छापे

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। 800 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपी बने रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के खिलाफ सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी एक्शन लिया है। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीबीआई ने कोठारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कानपुर में उनके तीन ठिकानों पर छापा मारा है। कोठारी के ठिकानों पर ठापे की कार्रवाई जारी है और टीम विक्रम कोठारी से पूछताछ कर रही है। छापों के बीच ईडी की टीम भी वहां पहुंची थी और पूछताछ की। अपुष्ट खबरें हैं कि टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने पांच सरकारी बैंकों से 800 करोड़ रुपए का घोटाला किया है और वे देश छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि कोठारी ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने देश नहीं छोड़ा है और वे भारत में ही हैं।

इसके बाद अब उन्हें लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, वहीं कंपनी का मालरोड स्थित दफ्तर पिछले एक सप्ताह से बंद है। विक्रम कोठारी ने बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक और यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ओवरसीज बैंक से 800 करोड़ का लोन लिया था। बताया गया कि कर्ज देने में बैंकों ने नियमों की अनदेखी की। 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख