Hanuman Chalisa
✕

शराब कारोबारी विजय माल्या को एक और झटका

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी विजय माल्या के महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित एक फार्म हाउस पर शुक्रवार को जब्ती का नोटिस लगा दिया। यह जब्ती माल्या के खिलाफ धनशोधन आरोपों की जांच के मामले में की गई है।
 
यह फार्म हाउस रायगढ़ के अलीबाग इलाके में समुद्र के किनारे स्थित है। इसका मालिकाना हक मांड्वा फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है जिस पर माल्या का नियंत्रण है। ईडी ने पिछले सितंबर को इस फार्म हाउस को धनशोधन निवारण कानून के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से जब्त करने का नोटिस जारी किया था और अप्रैल में वहां रह रहे लोगों को जगह खाली करने का आदेश भी दे दिया था। जब्ती के खिलाफ मांड्वा फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपीलीय प्राधिकरण में अपील की थी, जिसे प्राधिकरण ने दो दिन पहले ही खारिज कर दिया।
 
प्राधिकरण का फैसला आने के बाद ईडी की एक टीम ने शुक्रवार को इस फार्म हाउस पर जब्ती का नोटिस चस्पा कर दिया। इस संपत्ति की पंजीकृत कीमत 25 करोड़ रुपए बताई गई है। हालांकि इसका बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है। ईडी इस समय माल्या के विरुद्ध 900 करोड़ रुपए के आईडीबीआई बैंक ऋण देनदारी मामले की जांच कर रहा है। इस समय माल्या लंदन में हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख