dharma sangrah
✕

अब और प्रतीक्षा नहीं, संसद में कानून बनाकर जल्द बनाएं राम मंदिर

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (12:31 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को कहा कि हिन्दू समाज राम मंदिर के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकता। अत: सरकार को संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
 
विहिप नेता ने कहा कि राम मंदिर मामला 69 सालों से फंसा हुआ है। प्रतीक्षा की यह अवधि बहुत लंबी है। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर सुनवाई के लिए जजों की पीठ भी नहीं बनी।
 
उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज अनंत काल तक न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में इसका एकमात्र सही मार्ग यह है कि संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाए। 
आलोक कुमार ने कहा कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में धर्मसंसद होगी। इस दौरान संत समुदाय मंदिर पर जो भी फैसला लेगा, विहिप उसी के अनुसार अगला कदम उठागी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस मामले को लटकाए रखना चाहती है। हालांकि कुमार ने यह भी कहा कि विहिप को इस मामले में कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का अधिकार है।
 
विहिप नेता ने कहा कि विहिप प्रधानमंत्री के बयान से सहमत नहीं है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि राम मंदिर पर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करेगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख