dharma sangrah
✕

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नदी में मिला, 2 दिन से लापता थे

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (09:53 IST)
बेंगलुरु। देश के सबसे बड़े कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव  36 घंटे के तलाश अभियान के बाद बुधवार को नेत्रावती नदी से बरामद किया गया। वे सोमवार रात से लापता थे।

मेंगलुरु पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि बुधवार तड़के शव को नदी में बहता हुआ देखा गया। शव को नदी से बाहर निकाले के बाद वेनलॉक अस्पताल भेज दिया गया है। पाटिल ने कहा कि इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, सिद्धार्थ का शव उल्लाल से 5 किलोमीटर की दूरी से बरामद किया गया, जहां उन्हें अंतिम बार देखा गया था। सीसीडी के मालिक के ड्राइवर के बयान के बाद उनके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही थी।

तट रक्षक दल और अन्य एजेंसियों के 200 से अधिक कर्मी मंगलवार सुबह से सिद्धार्थ की तलाश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार तट रक्षक बल, नौसेना, गोताखोर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और वायुसेना के हेलीकॉप्टर को सिद्धार्थ की तलाश में लगाया गया था।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख