Daily Horoscope
✕

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मिस्टर भारत के नाम से थे मशहूर

Updated: शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (08:35 IST)
Manoj Kumar news in Hindi : मशहूर फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। वे 87 वर्ष के थे। 
 
मनोज कुमार ने उपकार, क्रांति, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया, जिसने उन्हें हर दिल अजीज फिल्मकार बना दिया। इसी देशप्रेम की बदौलत उनके चाहने वाले उन्हें 'मिस्टर भारत' कहकर पुकारा करते थे। 
 
फिल्मकार मनोज कुमार (वास्तविक नाम : हरिकिशन गिरि गोस्वामी) का जन्म 24 जुलाई 1937 को अबोटाबाद, पाकिस्तान में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक करने के बाद मनोज ने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने का निर्णय लिया। अपनी जवानी के दिनों में वे बॉलीवुड सुपरस्टार दिलीप कुमार से इतने प्रभावित थे कि शबनम (1949) फिल्म में दिलीप कुमार के नाम मनोज कुमार को हमेशा के लिए अपना लिया।
 
निर्देशक लेखराज भाकरी की 1955 में बनी फिल्म 'फैशन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले मनोज कुमार के करियर को इस फिल्म ने कोई खास फायदा नहीं पहुंचाया था। करियर की इस खराब शुरुआत के बाद वह दौर भी आया जब उन्हें 1960 में बनी फिल्म 'कांच की गुड़िया' में अभिनेत्री सईदा खान के अपोजिट पहला लीड रोल मिला। इस फिल्म से दर्शकों के बीच मिली पहचान का मनोज कुमार ने पूरा फायदा उठाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
मनोज कुमार शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और इसी भावना ने उन्हें फिल्म 'शहीद' में देश के इस अमर सपूत को जीवंत करने की प्रेरणा दी थी। यह वही फिल्म थी जिसने इस महान अभिनेता को सच्चे देशभक्त की छवि प्रदान की। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रेरणा से उन्होंने उपकार फिल्म बनाई थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख