sundarkand
✕

फिल्मों में हिंसा, अश्लीलता का बच्चों पर असर : वैंकया

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2016 (11:21 IST)
चेन्नई। हिंसा और अश्लीलता का भारतीय सिनेमा के ‘चुनिंदा वर्ग का हिस्सा’ बनने पर चिंता जताते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वैंकया नायडू ने रविवार को फिल्म निर्माताओं से ऐसी पटकथाओं पर काम करने को कहा जो शांति और विकास से जुड़ी हों।
साउथ इंडियन फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा यहां आयोजित ‘मंत्री से मिलिए’ कार्यक्रम में वैकया ने कहा कि पुराने जमाने की फिल्मों में जहां संगीत, गीत और साहित्य शानदार एवं सुंदर होता था लेकिन इनके 'धीरे धीरे स्तर गिरता जा रहा है'।
 
उन्होंने श्रोताओं से कहा, 'जो धीरे धीरे हो रहा है, कुछ मामलों में हिंसा, अश्लीलता, अभद्रता और अभद्र द्विअर्थी संवाद..वे अब सिनेमा के चुनिंदा वर्गों का हिस्सा बन रहे हैं, जो अच्छी बात नहीं है। सब को सेंसर नहीं किया जा सकता, आपके पास खुद सेंसर लगाने का माद्दा होना चाहिए क्योंकि आप ऐसे दृश्य दिखाकर समाज के साथ अन्याय कर रहे हैं और बच्चों को बरबाद कर रहे हैं।' 

श्रोताओं में चार भाषाओं तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के कुछ शीर्ष निर्माता भी थे। मंत्री ने कहा कि फिल्म और मीडिया का संदेश ऐसा हो जो विकासोन्मुख , शांति एवं सौहार्द वाला हो। बिना स्पष्ट उल्लेख के उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर कहा कि इसमें ‘तर्कसंगत नियंत्रण’ जरूरी है क्योंकि आप अन्य के खिलाफ नफरत नहीं फैला सकते। आप ईश्वर का अनादर और लोगों की आस्था का अपमान नहीं कर सकते। इसलिए कुछ नियंत्रण जरूरी है और इसलिए फिल्म प्रमाणन की जरूरत होती है। (भाषा) 
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख