Hanuman Chalisa
✕

तीन तलाक को शरियत की मंजूरी नहीं : वेंकैया नायडू

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2017 (19:01 IST)
हैदराबाद। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने स्पष्ट किया कि तीन तलाक एक धार्मिक मुद्दा नहीं है क्योंकि शरियत में भी इसको मंजूरी नहीं दी गई है। नायडू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जोर देकर कहा कि तीन तलाक का मुद्दा मुस्लिम महिलाओं की गरिमा के साथ जीने और समानता का अधिकार है। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से नकारात्मक राजनीति को खत्म करने और रचनात्मक और सकारात्मक राजनीति का सहारा लेने के लिए संकल्प लेने की अपील की ताकि देश और लोगों की ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो सके।
 
मंत्री ने स्पष्ट किया कि लोकसभा के लिए कोई मध्यावधि चुनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने और कड़ी मेहनत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमें पांच वर्षों के लिए जनादेश मिला है जिसे हम पूरा करेंगें और चुनाव 2019 में ही होगा।
 
उन्होंने विपक्षी दलों से देश के विकास में शामिल होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिस्पर्धा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी पार्टियां वैकल्पिक एजेंडे के साथ आती हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन विपक्ष हाल के चुनावों में और दिल्ली एमसीडी चुनाव में मोदी को दिए गए जनादेश को पचा नहीं पा रहा है और नकारात्मक एजेंडे के साथ सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों और राजनीतिक वर्ग के सामने एक नए भारत बनाने की चुनौती है जिसके जरिए सभी वर्गों और विशेषकर गरीबों और युवाओं की आकांक्षाएं पूरी की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देश में नकारात्मक राजनीति नहीं चल सकती है और हाल के चुनाव परिणामों में भी इस संदेश को स्पष्ट कर दिया है। (वार्ता) 
Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख