Hanuman Chalisa

वसुंधरा विश्व की 100 सबसे प्रभावी डिजिटल हस्तियों में

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (22:48 IST)
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ब्रिटेन की संस्था अपॉलिटिकल ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में योगदान के लिए विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में राजे का नाम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल, वर्ल्ड वाइड वेब के संस्थापक टिम बर्नर्स ली तथा अन्य कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ शामिल हुआ है।
 
उल्लेखनीय है कि राजे के नेतृत्व में राजस्थान बीते 4 वर्षों में डिजिटल लीडर राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश को डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने भामाशाह, ई-मित्र, आई-स्टार्ट, सीएम हेल्पलाइन जैसी अनेक योजनाएं शुरू कीं जिनके माध्यम से प्रदेश के 6 करोड़ निवासी प्रशासन के आधुनिक स्वरूप से लाभान्वित हुए हैं।
 
इन योजनाओं के जरिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गवर्नेंस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके कारण  अपॉलिटिकल ने उन्हें अपनी प्रभावशाली हस्तियों की सूची में स्थान दिया।
 
मुख्यमंत्री को राजस्थान में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हुए नवाचारों के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 'ई-रत्न ऑफ द ईयर', बिजनेस वर्ल्ड द्वारा 'ई गवर्नेंस पर्सन ऑफ द ईयर' और स्कॉच द्वारा 'चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर' जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। हाल में राजस्थान डिजिफेस्ट बीकानेर के दौरान भी  न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की ओर से राजे को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया। (वार्ता)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख