Hanuman Chalisa
✕

वंदे मातरम् के अपमान के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार, अमित शाह का आरोप

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (09:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में वंदे मातरम् पर शुरू हुई सियासत अब दिल्ली पहुंच गई है। वंदे मातरम् पर रोक लगाने के कमलनाथ सरकार के फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हिन्दुस्तान के हृदय मध्यप्रदेश को तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पूरे मामले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछ डाला, अमित शाह ने लिखा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने पर प्रतिबन्ध लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत भर नहीं होकर यह भारत की स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीय का प्रेरणाबिंदु है।

शाह ने लिखा कि ‘वंदे मातरम्’ में सम्पूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है। ‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबन्ध लगाकर कांग्रेस ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम् का जयघोष गाकर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर बलिदानियों का अपमान किया है बल्कि यह मध्यप्रदेश की जनता के साथ भी विश्वासघात है। किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे एक आम भारतीय की दृष्टि में देशद्रोह के समान है।

अमित शाह ने लिखा कि ‘वंदे मातरम्’ किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक है और केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बहुत ही दुखद, शर्मनाक एवं देश की स्वतंत्रता का अपमान भी है। मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ‘वंदे मातरम्’ का यह अपमान क्या उनका निर्णय है? कांग्रेस सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गांधी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर वंदे मातरम् के विवाद को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वंदे मातरम् गायन को लेकर नया प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सरकार पूरे विवाद को खत्म करने के लिए गुरुवार को वंदे मातरम् के नए स्वरूप को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को जमकर घेरते हुए सात जनवरी को बीजेपी के सभी विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का ऐलान किया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख