Daily Horoscope
✕

जानिए, वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया कितना होगा?

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (18:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन- 18 की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपए होगा। किराए में खानपान सेवा शुल्क शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपए जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपए होगा।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराए की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेनों में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराए से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में 2 श्रेणियां- एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपए देने होंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपए देने होंगे।
 
नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपए और 122 रुपए देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपए और 288 रुपए देने होंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख