Hanuman Chalisa
✕

Weather Updates : गुजरात में आसमान से उतरी आफत, भारी बारिश से वडोदरा में त्राहि-त्राहि... (फोटो)

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (12:41 IST)
देश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। गुजरात के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। वडोदरा में पिछले 18 घंटों में 20 इंच बारिश हो गई। इससे शहर जलमग्न हो गया।
सालभर के कोटे का आधा पानी महज कुछ घंटों में बरस गया। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
वडोदरा के बड़े हिस्से में अब भी कई फुट पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने राहत काम के लिए सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को लगाया है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बारिश के हाल को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई।
गुजरात के वडोदरा शहर तथा आसपास में अत्यधिक भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और राहत और बचाव एजेंसियों ने अब तक 1000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
वडोदरा शहर में कल एक ही दिन में 499 मिलीमीटर वर्षा हुई जो उसके सालाना औसत वर्षा का 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
फतेहगंज, तरसाली, चाणक्यपुरी , कल्याणपुरी, मकरपुरा आदि इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया है।
प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। शहर के पास से बहने वाली विश्वामित्री नदी भी उफान पर है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख