ramcharitmanas
✕

उत्कल ट्रेन हादसे में हाथोहाथ दिया मुआवजा

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (21:34 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने रविवार को कहा कि उसने उत्कल एक्सप्रेस हादसे के प्रभावित यात्रियों और उसमें जान गंवा चुके यात्रियों के परिवारों के बीच अब तक कुल 25 लाख रुपए वितरित किए हैं। रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद ने यहां कहा कि शनिवार शाम उत्तरप्रदेश के खतौली में ट्रेन पटरी से उतर जाने के हादसे में 20 लोगों की जान चली गई और 92 लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने कहा कि 40 फीसदी यात्री ई-टिकट योजना के तहत बीमित हैं। उसके अलावा रेलवे अनुग्रह राशि के तौर पर अपने मुआवजे का भी भुगतान करता है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की है कि इस हादसे में मरे लोगों के परिवारों को 3.5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए और मामूली रूप से जख्मियों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे।
 
जमशेद ने कहा कि हमने अब तक 25 लाख रुपए का भुगतान किया है। उत्तर रेलवे ने पहले कहा था कि उत्कल एक्सप्रेस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई और 97 अन्य घायल हुए।
 
प्रभु द्वारा 2016 में घोषित बीमा योजना के तहत यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने के दौरान बीमा कवर का विकल्प प्रदान किया जाता है। यदि यात्री उस विकल्प को चुनता है तो उसके किराए में प्रीमियम, राशि जोड़ दी जाती है। इसके तहत यात्री की मृत्यु या पूर्ण अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपए, आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपए और 2 लाख रुपए तक अस्पताल खर्च देने का प्रावधान है। यह योजना कंफर्म्ड और आरएसी टिकटार्थियों के लिए है। 5 साल तक उम्र के बच्चे और विदेशी नागरिक उसके अपवाद हैं। वैसे इसमें उपनगरीय ट्रेनें भी शामिल नहीं हैं।
 
रेलवे अधिनियम 1989 के तहत हादसों के शिकारों को मुआवजा भी देता है। मौत होने पर 4 लाख रुपए की व्यवस्था है। घायल होने की दशा में 32,000 रुपए से 4 लाख रुपए तक देने का प्रावधान है। वैसे उत्कल एक्प्रेस हादसे के सिलसिले में जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह राशि घटा दी गई है।
 
हताहतों की संख्या के बारे में जमशेद ने कहा कि हम विभिन्न अस्पतालों में यात्रियों से मिलने के बाद इस आंकड़े पर पहुंचे हैं। हमारा स्वास्थ्य महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) हमें घायलों एवं मृतकों की सूची देता है। 92 घायल हमारा अंतिम आंकड़ा है जिनमें 22 गंभीर रूप से घायल हैं। कई लोगों को मामूली जख्म हैं और 20 लोग मर गए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि लेकिन हम आपको आश्वासन देते हैं कि हर यात्री को चाहे वह बिलकुल मामूली रूप से जख्मी क्यों न हो, को रेलवे से मेडिकल या अनुग्रह राशि के रूप में सहायता मिलेगी। जमशेद ने बताया कि अब तक 8 डिब्बे पटरी पर लाए जा चुके हैं और अन्य 5 रविवार रात तक पटरी पर ले आए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि रविवार रात 10 बजे तक उस लाइन पर यातायात बहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बसों और टैक्सियों से हरिद्वार भेजा गया है और उनके लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख