Hanuman Chalisa

उत्कल एक्सप्रेस हादसे में रेलवे ने अपने को भी गंवाया

रविवार, 20 अगस्त 2017 (18:55 IST)
मुजफ्फरनगर। पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस आलोक सरकार के लिए हमेशा पसंदीदा विकल्प थी। शनिवार को भी 48 वर्षीय आलोक मुजफ्फरनगर के लिए इसी ट्रेन पर सवार हुए थे, जो दुर्घटना का शिकार हो गई।
 
सरकार के बड़े भाई ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। शनिवार शाम ट्रेन हादसे ने आलोक सरकार के परिवार को जो जख्म दिया, उससे वे सभी उबरने की जद्दोजेहद में हैं।
 
आलोक के भाई ने कहा कि मेरा भाई दिल्ली में संभागीय रेलवे प्रबंधक कार्यालय में काम करता था और वह मुजफ्फरनगर के लिए इसी ट्रेन में सवार हुआ था। वह हमेशा ही यही ट्रेन लेता था। शनिवार शाम खटौली के समीप इस ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए और 1 डिब्बा तो किसी मकान में घुस गया।
 
रेलवे ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और 97 घायल हो गए। घायलों में 26 की हालत बुरी है। आलोक के एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि परिवार को शव मिल गया है और वह उसे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली ले जा रहा है।
 
सहारनपुर के संभागीय आयुक्त दीपक अग्रवाल ने रविवार को कहा कि हमने करीब 12 शवों की पहचान कर ली है और उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। बाद में एक अधिकारी ने कहा कि 4 और शवों की पहचान की गई है। 
 
हताहत लोग राजस्थान, ग्वालियर, मध्यप्रदेश, अलीगढ़ आदि के रहने वाले हैं। यहां मुर्दाघर में दृश्य बड़ा भाव-विह्वल था, मारे गए लोगों के परिवार शव लेने पहुंचे थे और उनके आंसू थम नहीं रहे थे। (भाषा)
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

अगला लेख