dharma sangrah
✕

रेल पटरी पर काम चल रहा था, जांच जारी : भारतीय रेल

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (16:56 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के खतौली में हुए भीषण ट्रेन हादसे के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। यह पता करने के लिए राहत एवं बचाव अभियान अभी जारी है कि क्या पटरी से उतरे उत्कल एक्सप्रेस के डिब्बों में अभी और लोग फंसे हुए हैं? ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और 156 लोग घायल हो गए।
 
रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पटरियों पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। जांच से पता चला है कि किस वजह से हादसा हुआ। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से रविवार को कहा कि वे इस घटना को लेकर 'प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर दिन के आखिर तक' जवाबदेही तय करें।
 
रेलवे ने रविवार को पटरियों पर से मलबा हटाने के लिए हाईटेक क्रेनों और कई कर्मचारियों को तैनात किया है। पटरी से उतर चुके डिब्बों को हटाने के लिए 140 टन वजन की 2 क्रेनों को सेवा में लगाया गया था जिनकी सहायता से हादसे में जीवित बचे लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालने एवं हादसे के शिकार हुए लोगों के शवों को निकालने का काम पूरी रात चलता रहा।
 
राष्ट्रीय आपदामोचन बल की ओर से चलाया गया बचाव अभियान रविवार तड़के करीब 3 बजे पूरा हुआ। तेज गति से आ रही उत्कल एक्सप्रेस के 13 डिब्बे शनिवार को उत्तरप्रदेश के खतौली के निकट पटरी से उतर गए। इनमें से 1 डिब्बा रेलवे पटरी के पास मौजूद एक घर से जा टकराया। दुर्घटना में 21 यात्रियों की मौत हो गई है।
 
उत्तरप्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। (भाषा) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख