kalsarpa dosh calculator
✕

टीव‍ी नहीं, अब स्मार्टफोन प्रेमी हैं महिलाएं...

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (10:01 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिलाएं अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने या गेम्स खेलने में पुरुषों की तुलना में दोगुना वक्त बिताती हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई एक नई रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि एक व्यक्ति रोजाना औसतन तीन घंटे अपना मोबाइल इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा वक्त फेसबुक पर बिताती हैं।
 
यह रिपोर्ट मोबाइल मार्केटिंग एसोसिएशन (एमएमए) और शोध एजेंसी कंतर आईएमआरबी ने जारी की है। यह भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं की प्रवृति से जुड़ी है और स्मार्टफोन और फीचर फोन पर व्यक्तिगत व्यवहार के बारे में बताती है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक व्यक्ति औसतन अपने स्मार्टफोन पर एक दिन में तीन घंटे बिताता है 
( जो पिछले साल की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा है) जो टीवी और अन्य माध्यम पर बिताने वाले  वक्त से ज्यादा है।
 
सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स पर लोग सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। स्मार्टफोन पर बिताए जाने वाले समय का लगभग 50 प्रतिशत इन पर बिताया जाता है। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि महिलाएं अपने स्मार्टफोन पर यूट्यूब पर वीडियो देखने और गेम्स खेलने के मामले में पुरूषों की तुलना में दोगुना वक्त बिताती है। (भाषा)]
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख