1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. US Embassy special video on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी दूतावास ने खास अंदाज में दी बधाई, शेयर किया वीडियो

US Embassy
नई दिल्ली। भारत गुरुवार को अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अमेरिकी दूतावास ने आज एक खास वीडियो के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 
 
अमेरिकी दूतावास ने ट्विटर पर देशभक्ति से यह वीडियो शेयर किया है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
वीडियो के साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने कहा कि 1 नवंबर, 1946 को भारत के साथ राजनयिक संबंध स्थापित हुए और 15 अगस्त को राष्ट्रपति ट्रूमैन ने एक बधाई संदेश भेजा। इस परंपरा का पालन करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। अमेरिका के हर हिस्से से भारत के हर हिस्से को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जनसंख्‍या पर अंकुश क्या नरेन्द्र मोदी अगला बड़ा कदम है?