ramcharitmanas

उत्तर प्रदेश में 65.5, उत्तराखंड में 68 फीसदी मतदान

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (22:29 IST)
नई दिल्ली/लखनऊ/ देहरादून। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67 सीटों के लिए हुए मतदान में बुधवार को 65.5 प्रतिशत वोट डाले गए, जबकि उत्तराखंड की 69 सीटों के लिए 68 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि एक रिकॉर्ड है। दोनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना एवं हिंसा की वारदात की कोई खबर नहीं है। उत्तराखंड में मतदान प्रतिशत 70 फीसदी तक जाने की उम्मीद है।
 


उप चुनाव आयुक्त विजय देव और संदीप सक्सेना ने आज शाम यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के प्रभारी देव ने राज्य के 11 जिले में दूसरे चरण के चुनाव में 21 विधानसभा क्षेत्र बहुत संवेदनशील थे और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे लेकिन पूरा चुनाव शांतिपूर्ण रहा और हिंसा की कोई घटना नहीं घटी। 
   
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए कुल 23696 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 766 सुरक्षा कंपनियों के एक लाख 88 हज़ार 402 सुरक्षाकर्मी तैनात किए  गए जबकि एक लाख छह हज़ार 63 मतदान कर्मी तैनात थे। कुल दो करोड़ 28 लाख 79 हज़ार 185 मतदाता थे जिनमें 1065 किन्नर थे। कुल उम्मीदवार 721 थे जिनमें 82 महिलाएं थीं। एक किन्नर लखीमपुर से उम्मीदवार थी। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान में एक लाख 35 हज़ार विकलांग मतदाताओं को पहले ही पंजीकृत कर उनके लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई थी। 
            
उपचुनाव आयुक्त एवं उत्तराखंड के प्रभारी संदीप सक्सेना ने बताया कि राज्य  के 13 जिलों में शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लोग मतदान के लिए कतारों में खड़े रहे। इसलिए यह उम्मीद है कि यह मतदान 70 प्रतिशत तक जाएगा। यह अब तक का रिकॉर्ड है। 
 
उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है।
  
सक्सेना ने बताया कि राज्य में 479 मतदान केंद्र बर्फीले इलाकों में बनाए  गए थे। इनमेंटिहरी गढ़वाल के फंसाली विधानसभा क्षेत्र का  मतदान केंद्र सर्वाधिक ऊंचाई 10 हज़ार फुट पर स्थापित था जहां 275 मतदाता थे। वहां चार मतदान कर्मी तथा तीन पुलिस कर्मी भेजे गए थे। दो खच्चरों के माध्यम से चुनाव सामग्री भेजी गई।
      
उन्होंने बताया कि सबसे सुदूर इलाका बद्रीनाथ था जहां 230 मतदाता थे। देहरादून में नेत्रहीनों की संस्था के लिए विशेष इंतजाम कर अलग मतदान केंद्र बनाया गया। गर्भवती और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई।
      
उप चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच देशों रूस, नाम्बिया, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और किर्जिस्तान का एक 38 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल भी आज उत्तराखंड के मतदान का जायजा लेने गया था कुल मतदाता 7512559 थे, जिनमें 3933564 पुरुष एवं 3578995 महिलाएं थीं। चुनाव में कुल 637 उम्मीदवार थे, जिनमें 62 महिलाएं थीं। इसके अलावा दो किन्नर उम्मीदवार भी थे। (वार्ता)
Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' प्रियंका गांधी समेत विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर इस्तीफे की मांग

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

LIVE: विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

'Gen Z को डराकर चुप नहीं करा सकते': FIR पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, दिल्ली पुलिस के एक्शन पर उठाए सवाल

भिवंडी में बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख