biodatamaker
✕

आज पेश होगा यूपी का बजट 2026, यहां होगा खास फोकस, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (10:26 IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को बजट 2026 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। अगले साल 2027 के चुनाव को देखते हुए इस बार का बजट कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सरकार आज बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ नई विकास योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक के बाद इस बजट का मंजूरी दी जाएगी। इस बार का बजट यूपी सरकार का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। ये बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इसके बाद अगले साल 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में इस बजट की महत्ता और बढ़ गई हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार का ये बजट चुनावी साल को देखते हुए काफी अहम हो जाता है। माना जा रहा है कि सरकार इसमें महिलाओं को लेकर कोई बड़ी योजना का ऐलान कर सकती हैं, जिस तरह से बिहार में महिलाओं को साधने के लिए चुनाव से पहले स्वरोजगार योजना को लागू किया गया था। वहीं युवाओं के लिए नई भर्ती और रोज़गार से जुड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

यूपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लेकर भी अहम वादे कर सकती हैं, बजट में किसानों के लिए अलग से कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी बजट को लेकर कह चुके हैं कि इस बार बजट 2026 में सरकार ने आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की है। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और किसानों सभी का हित साधने की कोशिश की गई हैं। इन वर्गों को प्राथमिकता दिए जाने से ये बजट निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई गति देगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

जय जोहार बोलने पर आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मिसरोद TI रतन सिंह सस्पेंड

अगला लेख