sawan somwar

विश्व के सबसे बड़े मंच से पीएम मोदी ने इमरान खान को मुंह पर मारा करारा तमाचा

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (21:53 IST)
जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पूरी दुनिया का सामने युद्ध का राग छेड़ने वाले पाक पीएम इमरान खान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर आईना दिखाया है। अमेरिका दौरे के अपने आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में पाक पीएम इमरान खान के मुंह पर करारा तमाचा मारते हुए कहा कि भारत वह देश है जिसने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए है।

विश्व के सबसे बड़े मंच से दिए अपने 17 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आतंकवाद एक देश के लिए पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। इसके साथ ही पीएम ने अपने भाषण में आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा भी बताया। 
इमरान को दिखाया आईना - पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े मंच पर पाक पीएम को आईना दिखाते हुए भारत को विश्व में शांति का संदेश देने वाला बताया। पीएम मोदी क यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब पाक पीएम इमरान खान पिछले 50 दिनों से जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पूरे विश्व को युद्ध की धमकी दे रहे है।

5 अगस्त को भारत ने जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया उसके बाद इमरान ने पहले तो दुनिया के खूब कश्मीर का रोना रोया फिर जब दुनिया के देशों ने उनको कोई तवज्जो नहीं दी तो उन्होंने भारत और विश्व को कई बार परमाणु युद्ध की धमकी दी।

ऐसे में पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े मंच से साफ कर दिया है कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है वह शांति का समर्थक है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में यूएन पीएस मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इस भारत के सैनिकों ने सबसे अधिक बलिदान दिया है। 
 
पीएम का भाषण इमरान पर करारा तमाचा - पीएम मोदी के यूएन में दिए गए इस ऐतिहासिक भाषण पर रक्षा विशेषज्ञ आदित्य विक्रम पेठिया कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ग्लोबल लीडर की दमदारी दिखाते हुए बिना पाकिस्तान का नाम लिए हुए उस पर करारा तमाचा जड़ दिया है।

वेबदुनिया से बातचीत में वीर चक्र विजेता पेठिया कहते हैं कि पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए साफ कर दिया है कि भारत शांति प्रिय राष्ट्र है लेकिन अगर कोई उस पर युद्ध थोपेगा तो वह उसका भी जवाब देगा। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल हो चुके पेठिया कहते हैं कि अगर इतिहास को उठाकर देखे तो पता चलता है कि भारत ने कोई युद्ध नहीं शुरु किया।

पेठिया कहते हैं कि पीएम मोदी ने एक ग्लोबल लीडर की तरह शानदार डिप्लोमेसी का परिचय देते हुए पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ ला खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को बेहद सफल बताते हुए कहते हैं कि इस दौरे में इमरान खान कही भी पीएम मोदी के कद के आगे नहीं टिक पाए। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

आखिर क्‍यों CM विजय थलापति ने वापस लिया स्‍टूडेंट को कॉकरोचों से दूर रखने वाला आदेश, क्‍या है वजह?

राम मंदिर के नाम पर बिक रही मिठाई पर CCPA सख्त, Amazon पर 1 लाख जुर्माना

अगला लेख