dharma sangrah
✕

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता बोले- हैदराबाद की तरह हो आरोपियों का एनकाउंटर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी जाए गोली

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (09:45 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता ने शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर दम तोड़ दिया। उसके साथ है‍वानियत करने वाले दरिंदों ने जमानत पर छूटने के बाद उसे जला दिया था। पीड़िता 95 प्रतिशत तक जल चुकी थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बेटी की मौत के बाद पिता का कहना है कि आरोपियों का हैदराबाद की तरह आरोपियों का एनकाउंटर हो। इन्हें दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी जाए या फिर फांसी पर लटका दिया जाए।
 
ALSO READ: 'जिंदगी की जंग' हार गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता, सफदरजंग अस्पताल में मौत
 
न्यूज चैनल पर पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें जान के बदले जान चाहिए। मुझे प्रशासन ने बेटी की मौत की खबर नहीं दी। आरोपियों ने हमें भी जान से मारने की धमकी दी है। 
 
पीड़िता के शव को एयरलिफ्ट कर उन्नाव लाया गया, जहां पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सभी 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है।
 
गुरुवार को गैंगरेप पीड़िता को लेकर पीड़िता (दिल्ली में भर्ती) कोर्ट के लिए जा रही थी तभी आरोपियों ने पीड़िता को रोककर पहले मारपीट की और फिर आग के हवाले कर दिया था। लखनऊ से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख