dharma sangrah
✕

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नई कोयला आपूर्ति व्यवस्था नीति को मंजूरी

Updated: बुधवार, 17 मई 2017 (14:45 IST)
नई दिल्ली। बिजलीघरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बुधवार को एक नई कोयला आपूर्ति व्यवस्था संबंधी नीति को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने उल्टी नीलामी के जरिए बिजलीघरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति कराने के मकसद से इस नीति को मंजूरी दी है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीसीईए ने बुधवार को बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति की नई व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एक नीति को मंजूरी दी। बिजलीघरों के लिए इस नई कोयला आपूर्ति व्यवस्था से उत्पादकों को व्यवस्थित तरीके से ईंधन की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी।
 
सूत्रों के अनुसार सरकार के प्रयास और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों से इस शुष्क ईंधन के दाम नीचे लाने में मदद मिली है और घरेलू उत्पादन बढ़ा है। लेकिन विद्युत संयंत्रों को प्रतिस्पर्धी दरों पर कोयला संपर्क उपलब्ध कराने के लिए एक प्रणाली की जरूरत है।
 
सूत्रों का कहना है कि नई नीति से यह चिंता दूर होगी और बिजलीघरों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक कोयले की आपूर्ति के वास्ते उचित प्रणाली तैयार होगी। (भाषा) 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख