suvichar

बड़ी खबर, भारत के लिए चिंताजनक हैं यूनिसेफ के ये आंकड़े

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (17:02 IST)
नई दिल्ली। यूनिसेफ की एक चिंताजनक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर साल जन्म के 28 दिनों के भीतर 6 लाख नवजातों की मौत हो जाती है। एक नवजात के जीवन में पहले 28 दिन शिशु के सुरक्षित जीवित रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उल्लेखनीय बात यह है कि भारत में नवजातों की मौत के ये आंकड़े विश्व में सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 80 फीसदी ऐसी मौतों का कोई गंभीर कारण नहीं है। हालांकि इसी रिपोर्ट  में यह भी कहा गया है कि भारत में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर कम हुई है।

यूनिसेफ की रिपोर्ट 'एवरी चाइल्ड अलाइव' में ये बातें कही गई हैं। यूनिसेफ की इस रिपोर्ट में विश्व के 184 देशों को कवर किया गया है। इसमें भारत को 25.4 फीसदी की नवजात मृत्यु दर (1000 जीवित बच्चों के बीच) के साथ 31वीं रैंक पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक दर के मुताबिक हर 1000 बच्चों में 19 नवजातों की मौत हो जाती है। वैश्विक स्तर पर 26 लाख शिशु जन्म के पहले माह में मर जाते हैं।

उनमें 80 फीसदी से ज्यादा  मौत बीमारी की सही रोकथाम न होने, समय से पहले जन्म, प्रसव के दौरान जटिलताओं और  न्यूमोनिया जैसे संक्रमण के कारण होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर मां और बच्चे के लिए उत्तम और उचित स्वास्थ्य सेवा मौजूद होनी चाहिए। इसमें साफ पानी, स्वास्थ्य सेवा के लिए बिजली, जन्म के पहले घंटे में स्तनपान, मां-बच्चे के बीच संपर्क आवश्यक बताया गया है। इसके अनुसार भारत वर्तमान में सतत विकास लक्ष्य को पूरा करने से काफी दूर है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख